Table of Contents
Alexei Navalny Biography In Hindi
Alexei Navalny Biography In Hindi
रूस के 70 से ज्यादा शहरो में -50 डिग्री से कम तापमान हैं और बहुत अधिक ठण्ड हो रही है फिर भी हज़ारों के तदात में लोग सड़को पर उतर आये है आंदोलन ( protests ) करने के लिए वो भी रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin) के खिलाफ। एक इंसान में कितनी हिम्मत और ताकत हो सकती है आप की आँखे बाहर आ जाएँगी ये कहानी सुनकर आई गहराई से जानते है।
यह आंदोलन (Protests) सुरु हुआ जब अलेक्सेई नवाल्नी (Alexei Navalny ) नाम के आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया मास्को (Moscow) में 17 जनवरी 2021 को जब वह फ्लाइट में बैठ कर बर्लिन (Berlin) से मॉस्को आ रहे थे जैसे ही फ्लाइट लैंड करी मास्को एयरपोर्ट पैर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल में डाले जाने से पहले अलेक्सेई नवाल्नी ने एक वीडियो बनाया और उसे अपलोड कर दिया उनके सोशल मीडिया पर और उसे लोगों से कहा की सड़को पर निकल कर आंदोलन ( Protests ) करे। यह सुन के आप सोच रहे होंगे के कौन है अलेक्सेई नवाल्नी तो चलिए जानते है उनके बारे में। कि कौन है नवाल्नी और क्यों रसियन लोग उनकी बाते सुन रहे हैं।
Who is Alexei Navalny ? ( अलेक्सेई नवाल्नी कौन हैं )

अलेक्सेई नवाल्नी रूस के विरोधी ( ओप्पोसिशन ) पार्टी के सदस्य है जिन्होंने कई सारे एंटी करप्शन एंव बहुत सारे घोटाले के खिलाफ आंदोलन किया है लेकिन अलेक्सेई सबसे ज्यादा चर्चित तब हुए जब अलेक्सेई ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादमीर पुतिन के खिलाफ आंदोलन सुरु किया और उनके 100 अरब के महल का पर्दाफाश किया और पुतिन के कई सारे कारनामों को जनता के सामने रखा।
अलेक्सेई ने पुतिन के खिलाफ उनके आलीशान महल का वीडियो भी बनाया है जहाँ पर पुतिन अपने पैसों को लुटाते है और अपने जीवन को किसी राजा से कम नहीं जीते। यह वीडियो अलेक्सेई ने उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है अलेक्सेई का यह वीडियो देखने के बाद रूस के जनता में पुतिन के खिलाफ भारी गुस्सा फ़ैल गया। और वह के लोग अलेक्सेई का समर्थन कर रहे है और पुतिन के खिलाफ आंदोलन। तो चलिए जानते है अलेक्सेई नवाल्नी के बारे में विस्तार से (Alexei Navalny Biography In Hindi)
Alexei Navalny Early Life And Career (अलेक्सई नवलनी प्रारंभिक जीवन और कैरियर)
अलेक्सेई नवाल्नी का जन्म 4 जून 1976 को हुआ था उनके पिता यूक्रेन के थे जिसके कारण नवाल्नी ने अपना ज्यादा समय रूस और यूक्रेन में बिताया था नवाल्नी बचपन में यूक्रेन में अपने दादी के साथ रहते थे। जिसके कारण नवाल्नी ने यूक्रेनी भाषा में दक्षता हासिल कर लिया था।
नवाल्नी के पिता अनातोली नवाल्नी ( Anatoly Navalny ) और माता ल्यूडमिला नवाल्नी (Lyudmila Navalni ) ने ओब्लास्ट के कोबेकोवाे गांव में एक टोकरी बुनाई की फैक्ट्री को सुरु किया था।
Read Now- Elon Musk Biography In Hindi
Alexei Navalny Education ( अलेक्सी नवलनी शिक्षा)
नवाल्नी ने अपनी पढ़ाई रूस के पीपल फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी रूस (People’s Friendship University of Russia ) से लॉ एंड फाइनेंस में डिग्री प्राप्त कर के किया। उसके बाद नवाल्नी ने 1999 में पॉलिटिक्स (Politics) में कदम रखा।
Alexei Navalny And Yabloko ( अलेक्सेई नवाल्नी और याब्लॉको )
नवाल्नी ने अपने राजनैतिक जीवन की सुरुवात एक लिबरल ओप्पोसिशन पार्टी (Liberal Opposition Party) जॉइन करके की जिसका नाम था याब्लॉको (Yabloko ) नवाल्नी ने याब्लॉको को 2000 में जॉइन किया था। 2001 में नवाल्नी को पार्टी में एक प्रमुख सदस्य के रूप में स्थान दिया गया। 2002 में उन्हें याब्लो के परिषद के लिए चुना गया था। 2003 में होने वाले संसदीय चुनाव में नवाल्नी ने चुनाव का मार्गदर्शन किया था।
नवाल्नी के काम को देखते हुए उन्हें 2004 में याब्लॉको का चीफ स्टाफ बना दिया गया था और वह 2007 तक चीफ स्टाफ बने रहे। 2006 से 2007 तक वह पार्टी के संघीय परिषद के सदस्य थे। नवाल्नी ने 2005 में एक युवा सामाजिक आंदोलन शुरू किया था जिसका नाम डीए ( DA ) डेमोक्रैटिक अल्टरनेटिव (Democratic Alternative ) था।
यह परियोजना किसी भी राजनैतिक दल के साथ नहीं जुडी थी आंदोलन के भीतर नवाल्नी ने कई परियोजनाओं में भाग लिया। मुख्य रूप से वे आंदोलन संचलित राजनितिक बहस के आयोजकों में से एक थे। जिसके कारण नवाल्नी बहुत जल्द ही रूस के मीडिया और हर जगहों पे फ़ैल चुके थे। नवाल्नी ने राज्यों द्वारा संचलित टीवी चैनलों के माध्यम से टेलीविज़न पर भी बहस आयोजित कर दिया ।
नवाल्नी की इस बहस को एक दो एपिसोड में हाई रेटिंग मिले पर 2 से 3 एपिसोड के बाद शो को अचानक रद्द कर दिया गया। क्यों की वहाँ की सरकार नहीं चाहती थी की नवाल्नी का यह शो ज्यादा लोगों तक पहुंचे। अलेक्सी नवाल्नी ने 2007 में इस पार्टी से इस्तीफा दे दिया तब उन्होंने एक राष्ट्रवादी आंदोलन ” द पीपल ” की स्थापना की थी इन सब के कारण नवाल्नी को याब्लॉको से निकाल दिया गया।
Read Now- Colonel Sanders Biography
Alexei Navalny and The People Movement ( अलेक्सेई नवाल्नी और द पीपल आंदोलन )
23 जून 2007 को नवाल्नी ने ” द पीपल ” नाम से एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की जिसने लोकतंत्र राष्ट्रवाद को जीवित रखा। इस पार्टी के सहयोग से लोगों के अधिकारों के लिए एक लड़ाई के रूप में परिभाषित किया गया। इस पार्टी का मुख्य मकशद लोगों को जागरूक करना और उनको उनके हक़ के लिए लड़ सके इतना सक्षम बनाना था।
Navalny and Anti Corruption Investigation ( भ्रष्टाचार निरोधक जांच )
2008 में नवाल्नी ने 5 तेल और गैस के कंपनियों में 300000 रूबल का निवेश करके उसमे शेयर ख़रीदे। धीरे धीरे नवाल्नी एक मशहूर बिज़नेस मैन और शेयरधारक बन गए अलेक्सेई ने कंपनी के काले कारनामो का पर्दाफास करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक जांच सुरु किया। और उन्होंने बहुत सारी बड़ी बड़ी कंपनियों की पोल खोल दी।
2010 में नवाल्नी ने RosPil नमक परियोजना की सुरुवात किया जो कि सरकार के द्वारा हो रहे भ्रष्ट आचरण का पोल खोलने की कोशिस कर रही थी। जिसके कारण रूस के सरकार ने नवाल्नी को चुप रहने की भी धमकी भी दी लेकिन नवाल्नी नहीं रुके और जिस वजह से नवाल्नी पर कई जान लेवा हमले भी हुए।
Attacks On Alexei Navalny ( अलेक्सेई नवाल्नी मौत की साजिश )

नवाल्नी पर सबसे पहले अटैक 2018 में हुआ था नवाल्नी के उपर ब्रिलियंट ग्रीन डाई ( brilliant green dye ) नमक केमिकल से हमला हुआ था जब वह मास्को से रूस वापस आ रहे थे तब एयरपोर्ट पर ही उनके चेहरे पर यह केमिकल फेका गया था। अक्सर यह केमिकल फार्मासूटिकल कंपनी और ड्रग्स जैसे चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।
नवाल्नी पर दूसरा अटैक2019 में हुआ था जब नवाल्नी को रूस के सरकार ने फर्जी केस में जेल में डाल दिया था और उनके कपड़ो में किसी प्रकार के कुछ चीजें डाल दिया गया था जिसके वजह से उनके पुरे शरीर में खुजली और रशेस हो गए थे।
नवाल्नी के उपर तीसरी बार अटैक 20 ऑगस्त 2020 को हुआ था जब वह एयरप्लेन में थे तो उनके खाने में ज़हर मिला दिया गया था और जिसके वजह से वे बहुत सीरियस हो गए थे और महीनो तक कोमा में भी रहे। फिर 7 सितम्बर को डॉक्टर ने नवाल्नी को खतरे से बाहर बताया और 22 सितम्बर 2020 को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली।
Read Now- Mike Tyson Biography
Alexei Navalny Wife and Children (अलेक्सेई नवाल्नी की पत्नी )

अलेक्सेई नवाल्नी की शादी युलिअ नवलनाया ( Yulia Navalanaya ) से हुई है जोकि रूस में एक फेमस पब्लिक फिगर के रूप में है और रूस के ओप्पोसिशन लीडर के पार्टी की सदस्य भी है। अलेक्सेई नवाल्नी के दो बच्चे भी है उनकी लड़की का नाम दरिआ ( Daria ) है जोकि अभी स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। और नवाल्नी का एक लड़का भी है जिसका नाम जाखर (Zakhar) है ।
Questions Related to Navalny ( नवाल्नी से संबंधित प्रश्न )
1. अलेक्सेई नवाल्नी की पत्नी ? – युलिअ नवलनाया
2. अलेक्सेई नवाल्नी डॉटर ? – दरिआ ( Daria )
3. अलेक्सेई नवाल्नी नेट वर्थ 2021 ? – 10 मिलियन डॉलर
4. अलेक्सेई नवाल्नी टवीटर (Twitter )? – @navalny
5. अलेक्सेई नवाल्नी इंस्टाग्राम ? – @navalny
6. अलेक्सेई नवाल्नी ऐज ? – 44 साल
7. अलेक्सेई नवाल्नी यूट्यूब चैनल ? – Alexei Navalny
मुझे उम्मीद है कि आप को अलेक्सेई नवाल्नी बायोग्राफी इन हिंदी और अलेक्सेई नवाल्नी कौन है यह समझ आया होगा। अगर आप को पोस्ट में किसी तरह की कोई गलती लगी है तो कमेंट करके जरूर बताये हम उसका सुधार करेंगे और आप (Alexei Navalny Biography In Hindi) कैसा लगा कमेंट करके बताना ना भूले। यह पोस्ट पढ़ने के लिए आप का ध्यनवाद। ऐसे नए और अनेक लोगों के जीवनी को पढ़ने के लिए हमारे साइट को विजिट करना न भूले।
Read Now – Amit Bhadana Biography
Read Now – Harshad Mehta Biography